Posts

परिश्रम के अवतार ओमप्रकाश जी

Image
परिश्रम के अवतार ओमप्रकाश जी ~~~~~~~~~~~~~~~~~ 30 अगस्त/जन्म-दिवस उ.प्र. में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार के हर काम को मजबूत करने वाले श्री ओमप्रकाशजी का जन्म 30 अगस्त, 1927 को पलवल (हरियाणा) में श्री कन्हैयालालजी तथा श्रीमती गेंदी देवी के घर में हुआ था। उनकी पढ़ाई मुख्यतः मथुरा में हुई। जिला प्रचारक श्री कृष्णचंद्र गांधी के संपर्क में आकर 1944 में वे स्वयंसेवक बने। 1945, 46 और 47 में तीनों वर्ष के संघ शिक्षा वर्ग तथा पढ़ाई पूर्ण कर 1947 में अलीगढ़ के अतरौली से उनका प्रचारक जीवन प्रारम्भ हुआ। क्रमशः वे मथुरा नगर (1952), मथुरा जिला (1953-57), बिजनौर जिला (1957-67), बरेली जिला (1967-69) और फिर बरेली विभाग प्रचारक रहे। उन दिनों उत्तराखंड का कुमाऊं क्षेत्र बरेली विभाग में ही था। 1948 के प्रतिबंध काल में वे अलीगढ़ जेल में रहे। बिजनौर में पूरे जिले का प्रवास वे साइकिल से ही करते थे। उन्होंने साइकिल के हैंडल पर रखकर किताब पढ़ने का अभ्यास भी कर लिया था। चाय और प्याज-लहसुन का उन्होंने कभी सेवन नहीं किया। वे होम्योपैथी तथा आयुर्वेदिक दवाएं ही प्रयोग करते थे। आपातकाल के दौरान व...

तरुण तपस्वी रामानुज दयाल जी

Image
तरुण तपस्वी रामानुज दयाल जी ~~~~~~~~~~~~~~~~~ 30 अगस्त/पुण्य-तिथि उ.प्र. में गाजियाबाद के पास पिलखुवा नगर वस्त्र-निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। यहीं के एक प्रतिष्ठित व्यापारी व निष्ठावान स्वयंसेवक श्री रामगोपाल तथा कौशल्या देवी के घर में 1943 में जन्मे रामानुज दयाल ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अर्पित किया; पर काल ने अल्पायु में ही उन्हें उठा लिया। 1948 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा, तो पिलखुवा के पहले सत्याग्रही दल का नेतृत्व रामगोपाल जी ने किया। रामानुज पर इसका इतना प्रभाव पड़ा कि उनके लौट आने तक वह हर शाम मुहल्ले के बच्चों को लेकर खेलता और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाता। पिलखुवा में हुए गोरक्षा सम्मेलन में संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी व लाला हरदेव सहाय के सामने उसने मैथिलीशरण गुप्त की कविता ‘दांतों तले तृण दाबकर...’ पढ़कर प्रशंसा पायी। 1953 में भारतीय जनसंघ ने जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय के लिए आंदोलन किया, तो कौशल्या देवी महिला दल के साथ सत्याग्रह कर जेल गयीं। रामानुज जनसंघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का झंडा लेकर नगर में निकले जुलूस के आग...

डॉo विक्रम साराभाई

Image
डॉ विक्रम साराभाई Dr. Vikram Sarabhai ~~~~~~~~~~~~~ यदि भारत आज अन्तरिक्ष अनुसन्धान के क्षेत्र में विश्व में अपना विशेष स्थान प्राप्त कर, अपने विभिन्न अन्तरिक्ष कार्यक्रमों के बल पर शिक्षा, सूचना एवं संचार के क्षेत्र में विशेष प्रगति कर पाया है तथा मंगल ग्रह पर अपने प्रथम प्रयास में ही मंगलयान को सफलतापूर्वक प्रतिस्थापित करने वाला विश्व का प्रथम राष्ट्र बन गया है, तो इसका मुख्य श्रेय डॉ. विक्रम साराभाई को जाता है । मौसम पूर्वानुमान एवं उपग्रह टेलीविजन प्रसारण में हमारे अन्तरिक्ष उपग्रहों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है । डॉ. साराभाई ने ही भारत में अन्तरिक्ष कार्यक्रमों की शुरूआत की थी, जिसके फलस्वरूप कई भारतीय उपग्रह अन्तरिक्ष में छोड़े गए और सूचना एवं संचार के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व क्रान्ति का सूत्रपात हो सका । भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) की स्थापना उनकी महान् उपलब्धियों में से एक थी । रूसी स्पूतनिक के प्रमोचन के बाद साराभाई ने भारत जैसे विकासशील देश के लिए अन्तरिक्ष कार्यक्रम के महत्व के बारे में सरकार को राजी किया । डॉ. विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस...

अमर शहीद खुदीराम बोस

Image
खुदीराम बोस ~~~~~~~ तुम भूल ना जाओ उनको, इसलिए सुनो ये कहानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुर्बानी.. "जो देश अपने वीर और महान सपूतों को भूल जाता है, उस देश के आत्मसम्मान को हीनता की दीमक चट कर जाती है।"  ....... याद रखना दोस्तों। हमें समय समय पर इन महान हस्तियों को याद करते रहना चाहिए। अपने बच्चों, छोटे भाई-बहनों, आदि को इन वीर सपूतों की वीर गाथाओं को समय-समय पर सुनाना चाहिए। इन अमर बलिदानियों के किस्से-कहानियों को कॉपी-पेस्ट करके अपने-अपने सोशल नेटवर्क पर डालना चाहिए व एक दूसरे को शेयर करना चाहिए, ताकि और लोगो को भी इन अमर बलिदानियों व शहीदों के बारे में पता लग सके। 🙏🙏 भारतीय स्‍वतंत्रता आंदोलन में खुदीराम बोस की शहादत से समूचे देश में देशभक्ति की लहर उमड़ पड़ी थी। उनके साहसिक योगदान को अमर करने के लिए गीत रचे गए और इनका बलिदान लोकगीतों के रूप में मुखरित हुआ। उनके सम्मान में भावपूर्ण गीतों की रचना हुई, जिन्हें बंगाल के लोक गायक आज भी गाते हैं। खुदीराम बोस (अंग्रेज़ी: Khudiram Bose, जन्म: 3 दिसंबर, 1889; मृत्यु : 11 अगस्त, 1908) मात्र 19 साल की ...

तपस्वी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर

Image
"जो देश अपने वीर और महान सपूतों को भूल जाता है, उस देश के आत्मसम्मान को हीनता की दीमक चट कर जाती है।" ....... याद रखना दोस्तों। हमें समय समय पर इन महान हस्तियों को याद करते रहना चाहिए। अपने बच्चों, छोटे भाई-बहनों, आदि को इन वीर सपूतों, वीरांगनाओं की वीर गाथाओं को समय-समय पर सुनाना चाहिए। इन अमर बलिदानियों के किस्से-कहानियों को कॉपी-पेस्ट करके अपने-अपने सोशल नेटवर्क पर डालना चाहिए व एक दूसरे को शेयर करना चाहिए, ताकि और लोगो को भी इन अमर वीरों, वीरांगनाओं, बलिदानियों व शहीदों के बारे में पता लग सके। 🙏🙏 तपस्वी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ नारी सशक्तिकरण, सुशासन तथा स्वावलंबन की प्रतीक, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर उन्हें शत–शत नमन...💐💐 भारत में जिन महिलाओं का जीवन आदर्श, वीरता, त्याग तथा देशभक्ति के लिए सदा याद किया जाता है, उनमें रानी अहल्याबाई होल्कर का नाम प्रमुख है। उनका जन्म 31 मई, 1725 को ग्राम छौंदी (अहमदनगर, महाराष्ट्र) में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ था। इनके पिता श्री मनकोजी राव शिन्दे परम शिवभक्त थे। अतः यही स...

लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा

Image
लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 3 मई/पुण्यतिथि  दस दिन की जंग और 93 हजार युद्धबंदी..... 1962 में चीन का हमला हो या 1965 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध, जनरल अरोड़ा का हर जंग में अपूर्व रणकौशल दिखा। 1971 में उन्होंने साबित कर दिखाया कि कठिन लक्ष्य को सूझबूझ और हिम्मत से कैसे हासिल किया जा सकता है। देश के महान सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा जी को याद करते हुए आत्मिक खुशी की अनुभूति हो रही है। और हो भी क्यों ना। 16 दिसम्बर, 1971, ढाका का रेस कोर्स मैदान, पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण, भारत के कब्जे में पाकिस्तान की 5,139 वर्गमील भूमि का आना और पाकिस्तान के 93,000 युद्धबंदी...... ये कोई भूलने की बात नहीं है। इसके बाद ही विश्वमानचित्र पर उभरा था एक नया देश "बांग्लादेश"।  बांग्लादेश की जीत का जश्न हम जब–जब मनाएंगे तब-तब ऊंची कद-काठी के कद्दावर सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा याद किये जाएंगे क्योंकि इस सेनानायक की सूझबूझ और कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना ने मात्र 10 दिन की लड़ाई में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।  ले. जन. अरोड़ा ...

वीर शहीद केसरी चन्द जी

Image
वीर शहीद केसरी चन्द जी ~~~~~~~~~~~~~ "जो देश अपने वीर और महान सपूतों को भूल जाता है, उस देश के आत्मसम्मान को हीनता की दीमक चट कर जाती है।" ....... याद रखना दोस्तों। हमें समय समय पर इन महान हस्तियों को याद करते रहना चाहिए। अपने बच्चों, छोटे भाई-बहनों, आदि को इन वीर सपूतों की वीर गाथाओं को समय-समय पर सुनाना चाहिए। इन अमर बलिदानियों के किस्से-कहानियों को कॉपी-पेस्ट करके अपने-अपने सोशल नेटवर्क पर डालना चाहिए व एक दूसरे को शेयर करना चाहिए, ताकि और लोगो को भी इन अमर बलिदानियों व शहीदों के बारे में पता लग सके। तुम भूल न जाओ उनको,  इसलिए लिखी ये कहानी, जो शहीद हुए हैं उनकी,  ज़रा याद करो कुर्बानी ....... 🙏💐🌺🪷🌹🌷🙏 जौनसार के गौरव वीर केसरी चन्द की शहादत की याद में उनके शहादत दिवस (3 मई, 1945) पर विशेष... जौनसार, उत्तराखंड के ऐतिहासिक थाती का महत्वपूर्ण क्षेत्र, विशिष्ट सांस्कृतिक वैभव की भूमि, जीवंत और उन्मुक्त जीवन शैली से परिपूर्ण समाज, यहां की लोक-कथाओं और लोक-गाथाओं में बसी है। यहां की सौंधी खुशबू, लोक-गीत, नृत्यों और मेले-ठेलों में देख सकते हैं। लोक का बिंब, यहीं...

धर्मवीर बालवीर हकीकत राय

Image
धर्मवीर बालवीर हकीकत राय  ~~~~~~~~~~~~~~~ भारत वह वीरभूमि है, जहाँ हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वालों में छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रहे। 1719 में स्यालकोट (वर्त्तमान पाकिस्तान) के निकट एक ग्राम में श्री भागमल खत्री के घर जन्मा हकीकतराय ऐसा ही एक धर्मवीर था।  हकीकतराय के माता-पिता धर्मप्रेमी थे। अतः बालपन से ही उसकी रुचि अपने पवित्र धर्म के प्रति जाग्रत हो गयी। उसने छोटी अवस्था में ही अच्छी संस्कृत सीख ली। उन दिनों भारत में मुस्लिम शासन था। अतः अरबी-फारसी भाषा जानने वालों को महत्त्व मिलता था। इसी से हकीकत के पिता ने 10 वर्ष की अवस्था में फारसी पढ़ने के लिए उसे एक मदरसे में भेज दिया। बुद्धिमान हकीकत वहाँ भी सबसे आगे रहता था। इससे अन्य मुस्लिम छात्र उससे जलने लगे। वे प्रायः उसे नीचा दिखाने का प्रयास करते थे; पर हकीकत सदा अध्ययन में ही लगा रहता था।  एक बार मौलवी को किसी काम से दूसरे गाँव जाना था। उन्होंने बच्चों को पहाड़े याद करने को कहा और स्वयं चले गये। उनके जाते ही सब छात्र खेलने लगे; पर हकीकत एक ओर बैठकर पहाड़े याद करता रहा। यह देखकर मुस्लिम छात्र उसे...

पुरातत्ववेत्ता प्रोफेसर ब्रजबासी लाल

Image
पुरातत्ववेत्ता प्रोफेसर ब्रजबासी लाल ~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 2 मई/जन्म-दिवस श्रीराम मंदिर आंदोलन के समय जनांदोलन और भारतीय संसद के साथ ही एक मोर्चा न्यायालय में भी खुला था, जहां यह बहस होती थी कि राम हुए भी हैं या नहीं ; उनका जन्मस्थान क्या अयोध्या है और अयोध्या में भी वही स्थान है, जिसके लिए आंदोलन हो रहा है। वहां पर पहले मंदिर था, इसका क्या प्रमाण है..? अंततः सब मोर्चों पर सत्य की जीत हुई। पुरातत्व के आधार पर न्यायालय में मंदिर के पक्ष में प्रमाण देने वाले एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे प्रोफेसर ब्रजबासी लाल। उनका जन्म दो मई, 1921 को झांसी में हुआ था। उन्होंने प्रयाग वि.वि. से संस्कृत में एम.ए. किया; पर पुरातत्व में रुचि के कारण प्रसिद्ध ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता मोर्टिमर व्हीलर के निर्देशन में 1943 में तक्षशिला की उत्खनन से जुड़ गये। इसके बाद उन्होंने महाभारतकालीन कई स्थलों का उत्खनन किया। इनमें हस्तिनापुर (उ.प्र.), शिशुपालगढ़ (उड़ीसा), पुराण किला (दिल्ली) तथा कालीबंगन (राजस्थान) आदि प्रमुख थे। प्रोफेसर बृजवासी लाल जी ने 1975 में ‘रामायण स्थलों का पुरातत्व’ परियोजना के अन्तर्गत अयोध्य...