Posts

Showing posts from March, 2020

मनोहर पर्रिकर

Image
मनोहर पर्रीकर जी ~~~~~~~~~~       मनोहर पर्रीकर जी का पूरा नाम 'मनोहर गोपालकृष्‍ण प्रभु पर्रीकर' है। इनका जन्‍म 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा में हुआ। उन्‍होंने अपने स्‍कूल की शिक्षा मारगाव में पूरी की। इसके बाद आई.आई.टी. मुम्बई से इंजीनियरिंग और 1978 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। पर्रिकर के दो बेटे उत्पल और अभिजात हैं। अभिजात गोवा में ही अपना बिजनेस चलाते हैं तो बेटे उत्पल ने अमेरिका से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। पर्रिकर की पत्नी मेधा अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2001 में उनकी पत्नी का कैंसर के चलते निधन हो गया था। 1978 में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले मनोहर पर्रीकर का मुंबई की पढ़ाई से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री और बाद में रक्षामंत्री तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है, जिसे इन्होने ने बहुत ही समझदारी और सूझ-बूझ से पूरा किया। मनोहर परिकर का राजनीतिक कैरियर 1994 में तब शुरू हुआ जब वे गोवा विधानसभा के विधायक चुने गए, उसके बाद वह 24 अक्टूबर साल 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त हुए और 27 फरवरी 2002 तक मुख्यमंत्री के कार्य बखूबी संभाला। वह 2002

कल्पना चावला

Image
कल्पना चावला ~~~~~~~~ कल्पना चावला पहली भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। 1997 में वह अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थी और 2003 में कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गये सात यात्रियों के दल में से एक थी। पूरा नाम    –  कल्पना जीन पियरे हैरिसन (विवाहपूर्व – कल्पना बनारसी लाल चावला) जन्म         – 17 मार्च 1962 जन्म स्थान –   करनाल, पंजाब, (जो अभी हरयाणा, भारत में है) पिता         –  बनारसी लाल चावला माता         –  संज्योथी चावला विवाह       –  जीन पियरे हैरिसन भारत की बेटी – कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को करनाल, पंजाब, में हुआ जो अभी हरयाणा, भारत में है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल से और बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग) 1982 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से पूरी की। वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए 1982 में चली गयी और 1984 में वैमानिक अभियांत्रिकी (एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग) में विज्ञानं स्नातक की उपाधि टेक्सास विश्वविद्यालय आरलिन्गटन से प्राप्त की। फिर उन्हों

भगवान नरसिंह व भक्त प्रह्लाद

Image
🚩★आइये जानते हैं अपने हिन्दुस्तान को★🚩 🙏101🙏 होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप व आपके परिवार को 🔅🚩 भक्त प्रह्लाद की जय🚩 भगवान नरसिंह की जय🚩 आइये एक छोटा सा काम जरूर करें..... आज सोने से पहले, अपने बच्चों को भक्त प्रह्लाद के बारे में जरूर बताएं और भगवान नरसिंह अवतार का चित्र जरूर दिखाएं "भक्ति" और "निर्भय" होना इसका अर्थ बताएं.... और उनके द्वारा खूब खेली गई होली को एक अर्थ दें .... #HappyHoli  विष्णुपुराण की एक कथा के अनुसार जिस समय असुर संस्कृति शक्तिशाली हो रही थी, उस समय असुर कुल में एक अद्भुत, प्रह्लाद नामक बालक का जन्म हुआ था। उसका पिता, असुर राज हिरण्यकश्यप तथा मां कयाधु थी। देवताओं से वरदान प्राप्त कर के हिरण्यकश्यप निरंकुश हो गया था। उसका आदेश था, कि उसके राज्य में कोई भी भगवान विष्णु की पूजा नही करेगा। परंतु उसका पुत्र प्रह्लाद विष्णु भक्त था और ईश्वर में उसकी अटूट आस्था थी। इस पर क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने उसे मृत्यु दंड दिया। हिरण्यकश्यप की बहन, होलिका, जिस को आग से जलकर ना मरने का वरदान था, प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई, परंतु ईश्वर