Posts

Showing posts from July, 2026

अमर शहीद भाई तारू सिंह जी

Image
अमर शहीद भाई तारू सिंह जी ~~~~~~~~~~~~~~~~ 🚩 अमर शहीद भाई तारू सिंह जी: धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान की गाथा 🚩 16 जुलाई का दिन सिख इतिहास ही नहीं, बल्कि भारत के धार्मिक साहस, आस्था और बलिदान का एक अमर अध्याय है। यह दिन उस महान योद्धा भाई तारू सिंह जी की शहादत की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने धर्म और केशों की रक्षा के लिए असहनीय यातनाएँ सह लीं, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। 16 जुलाई, शहीदी दिवस पर हम उस महान वीर सिख योद्धा भाई तारू सिंह जी को कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं, जिन्होंने धर्म, आस्था और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना स्वीकार किया, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका अद्वितीय साहस, अटूट श्रद्धा और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे अमर बलिदान हमें सत्य, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सीख देते हैं। 18वीं शताब्दी में पंजाब पर मुगल शासन के दौरान सिखों पर अत्याचार किए जा रहे थे। उस समय भाई तारू सिंह जी गरीबों, जरूरतमंदों और सिख योद्धाओं की सेवा करते थे। वे उन्हें भोजन, पानी...

अमर शहीद यतींद्र नाथ दास (जतिन दा)

Image
अमर शहीद यतींद्र नाथ दास (जतिन दा) ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 🌺🥀🌹🙏🌷🪷💐 तुम भूल ना जाओ उनको, इसलिए लिखी ये कहानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी... 🌺🥀🌹🙏🌷🪷💐 शरीर से मांस का एक-एक कतरा गल चुका था। पसलियां बाहर आ गई थीं। हिलने-डुलने तक की ताकत नहीं बची थी। जब अंग्रेजों ने देखा कि यह 25 साल का लड़का टूट नहीं रहा, तो उन्होंने जबरदस्ती उसकी नाक में नली ठूंसकर दूध पिलाने की कोशिश की। वह नली खाने की नली की जगह उसके फेफड़ों में चली गई। दूध फेफड़ों में भर गया। वो तड़पते रहे, खून की उल्टियां करते रहे, लेकिन उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा। 13 सितंबर 1929 को लाहौर जेल में एक क्रांतिकारी ने अपने प्राण त्याग दिए। 63 दिन... जी हाँ, 63 दिन तक बिना अन्न का एक दाना खाए बिना। इतिहास के पन्नों में अक्सर हम भगत सिंह की फांसी की बात करते हैं, लेकिन उस साथी को भूल जाते हैं जिसने भगत सिंह की बाहों में दम तोड़ा था। आज हम बात कर रहे हैं 'यतींद्र नाथ दास' की, जिन्हें दुनिया 'जतिन दा' के नाम से जानती थी। पेशे से वो बम बनाने में माहिर थे, लेकिन उनका हथियार बन...