Posts

Showing posts from August, 2019

अरुण जेटली

अरुण जेटली ~~~~~~~ जनसंघ से शुरू हुआ था अरुण जेटली जी राजनैतिक सफ़र.. जानिये उनके बारे में वो बातें, जिससे शायद आप अनजान हों..... ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली जी का निधन गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 9 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ कल 12 बजकर 7 मिनट पर उन्होंने आख़िरी सांस ली। एम्स में अरुण जेटली जी को लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था। जेटली जी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी (बहरीन से), गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार सीएम नीतीश कुमार तथा छातीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उनके पास वित्त जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय था तो वहीं उन्होंने रक्

पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी का निधन

भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी का आज निधन हो गया। 😓😓 अरुण जेटली जी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य आया है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। संसद के अंदर उनके प्रभावी भाषणो की गूँज, कठिन से कठिन समस्या के समय भी उनका मुस्कराता हुआ चेहरा सदैव हमारे साथ रहेगा। उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। आइये जानते हैं कुछ अरुण जेटली जी के बारे में ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ भारतीय संसद के राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली एक अनुभवी राजनेता के साथ-साथ जाने-माने वकील भी थे। इनका जन्‍म 28 दिसंबर 1952 को नई दिल्‍ली के नारायणा विहार इलाके के मशहूर वकील महाराज किशन जेटली के घर हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्‍ली के सेंट जेवियर स्‍कूल में हुई। 1973 में इन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में स्‍नातक की पढ़ाई पूरी की और लॉ की पढ़ाई करने के लिए 1977 में दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में लॉ विभाग में दाखिला ले लिया। वे पढा़ई के दौरान शिक्षण व अन्‍य कार्यक्रमों में भी भाग लेते रहे। 1974 में वे दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय क

अटल बिहारी वाजपेयी जी

अटल बिहारी वाजपेयी ~~~~~~~~~~~~ जन्मः 25 दिसंबर 1924, ग्वालियर, मध्यप्रदेश कार्य/पद:  राजनेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सम्मान: भारत रत्न, 2015 मृत्यु: 16 अगस्त 2018, AIIMS, नई दिल्ली पुरस्कार और सम्मान ~~~~~~~~~~~ देश के लिए अपनी अभूतपूर्व सेवाओं के चलते उन्हें वर्ष 1992 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया। 1993 में उन्हें कानपुर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि का सम्मान प्राप्त हुआ। वर्ष 1994 में अटल बिहारी वाजपेयी जी को लोकमान्य तिलक अवार्ड से सम्मानित किया गया वर्ष 1994 में उन्हें पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार भी प्रदान किया गया। वर्ष 1994 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान मिला। वर्ष 2015 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। वर्ष 2015 में बांग्लादेश द्वारा उन्हें ‘लिबरेशन वार अवार्ड’ दिया गया। जीवन घटनाक्रम ~~~~~~~~~ 1924: अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म ग्वालियर शहर में हुआ। 1942: भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया। 1957: पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1980: बी.जे.एस. और आर.एस.एस. के साथियों के साथ मिलकर भारतीय जनता प