हिन्दी दिवस

हिन्दी  दिवस
~~~~~~~

हिन्दी हमारे देश की आन बान शान है,
हिन्दी हमारी पहचान है जिसके माध्यम से हमारा देश विश्व में महान है, समस्त भारतवासियों को हिन्दी दिवस की मंगलकामनाएं।

14 सितम्बर को "हिन्दी दिवस" मनाया जाता हैं। 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया था, तभी से 14 सितंबर को "हिंदी दिवस" के रूप में मनाया जाता है।

मगर "विश्व हिन्दी दिवस", ये दिन हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हिन्दी भाषा को बढ़ावा देना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्‍व भर में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित‍ करना और हिन्दी को अंतरराष्‍ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विश्व हिन्दी दिवस की मनाने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को की थी। तभी से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

हिन्‍दी से जुड़ी दिलचस्प बातें
~~~~~~~~~~~~~~~
दुनिया भर में हिन्‍दी के प्रचार-प्रसार के लिए पहला विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इसलिए इस दिन को विश्‍व हिन्‍दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं।

इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी के लिए अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

नॉर्वे में पहला विश्व हिन्दी दिवस भारतीय दूतावास ने मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा विश्व हिन्दी दिवस भारतीय नॉर्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेशचन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था।

विश्व हिन्दी दिवस के अलावा हर साल 14 सितंबर को ‘हिन्दी दिवस’ मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था तभी से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

अभी विश्‍व के सैंकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में हिन्‍दी पढ़ाई जाती है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिन्‍दी बोलते हैं। यही नहीं हिन्‍दी दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।

दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है। फिजी में हिन्दी को आधाकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फि‍जियन हिन्दी या फि‍जियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं। यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है।

पाकिस्‍तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में हिन्दी बोली जाती है।

साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’ और ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे हिंदी शब्‍दों को शामिल किया गया।

विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिन्दी विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।

"हिन्दी दिवस" की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं ......
🙏🙏
#VijetaMalikBJP

Popular posts from this blog

वक्त आने पर बता देंगे तुझे ऐं आसमां

वीरांगना झलकारी बाई

मेजर शैतान सिंह भाटी जी