पढो-सुनो-गर्व करो अपने गुमनाम गौरवशाली इतिहास को


हमारा गुमनाम गौरवशाली इतिहास
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
दोस्तों,  भारत के इतिहास को तोडा मरोड़ा गया और कोई सवाल उठाने वाला नहीं था। इतना बड़ा झूठ बोला, सुनाया और पढ़ाया गया। ऐसी मक्कारी, बेईमानी क्यों और कैसे हुई...? किसके इशारों पर हुई...? जिस देश को अपने इतिहास में भी भ्रष्टता स्वीकार हो वह कभी वास्तविक तरक्की नहीं कर सकता और ना ही ऊँची या मौलिक सोच रख सकता है, ऐसा मेरा मानना हैं। मगर फिर भी दिल तो यही कहता हैं.... अपना भारत वो भारत हैं, जिसके पीछे संसार चला, संसार चला और आगे बढ़ा। भगवान करें भारत बढ़े और आगे बढ़े, बढ़ता ही रहे और फूले-फले।

हिंदुस्तान के हजारों नहीं लाखों वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को अँधेरे में रखकर पिछले कुछ अध्याय ही पढ़ाना, वह भी केवल आक्रमण कर्ताओं और हिन्दुओं, सिखों आदि अन्य सभी भारतवासियों पर अत्याचार करने व जबरदस्ती उनका धर्म परिवर्तन कराने वाले उन जालिमों को महान सिद्ध करना बहुत ही दुःख और शर्म का कारण है। कृपया अपने पुराने कांग्रेसी शिक्षा बोर्ड और मंत्रिओं को पूछें की ऐसा क्यों हैं..?

बाबर ने मुश्किल से कोई 4 वर्ष तक राज किया। हुमायूं को कभी टिक कर राज नहीं करने दिया गया। मुग़ल साम्राज्य की नींव तो अकबर ने डाली और जहाँगीर, शाहजहाँ से होते हुए औरंगजेब के आते-आते वो नीव उखड़ने लग गई थी। कुल 100 वर्ष (अकबर 1556ई. से औरंगजेब 1658ई. तक) के समय के स्थिर शासन को मुग़ल काल नाम से इतिहास में एक पूरे पार्ट की तरह पढ़ाया जाता है....मानो सृष्टि आरम्भ से आजतक के कालखण्ड में तीन भाग कर बीच के मध्यकाल तक इन्हीं का राज रहा....!

अब इस किताबी स्थिर (?) शासन की तीन चार पीढ़ी के लिए कई किताबें, पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्न, फिल्मों, विज्ञापनों में गीत, ....इतना हल्ला मचा रखा है, मानो पूरा मध्ययुग इन्हीं 100 वर्षों के इर्द गिर्द ही है।

जबकि उक्त समय में मेवाड़ इनके पास नहीं था। दक्षिण और पूर्व भी एक सपना ही था। अब जरा विचार करें..... क्यों भारत में अन्य तीन चार पीढ़ी और शताधिक वर्षों तक राज्य करने वाले वंशों को इतना महत्त्व या स्थान मिला है ? 

अकेला विजयनगर साम्राज्य ही 300 वर्षों तक टिका रहा। 
हम्पी नगर में हीरे माणिक्य की मण्डियां लगती थीं। 
महाभारत युद्ध के बाद 1006 वर्ष तक जरासन्ध वंश के 22 राजाओं ने, 
5 प्रद्योत वंश के राजाओं ने 138 वर्ष , 
10 शैशुनागों ने 360 वर्षों तक , 
9 नन्दों ने 100 वर्षों तक , 
12 मौर्यों ने 316 वर्षों तक , 
10 शुंगों ने 300 वर्षों तक , 
4 कण्वों ने 85 वर्षों तक , 
33 आंध्रों ने 506 वर्षों तक , 
7 गुप्तों ने 245 वर्षों तक राज्य किया । 
फिर विक्रमादित्य ने 100 वर्षों तक राज्य किया था । इतने महान सम्राट होने पर भी भारत के इतिहास में ये सब गुमनाम कर दिए गए, क्यों ..?

उनका वर्णन करते समय इतिहासकारों को मुँह का कैंसर क्यों हो जाता है और किसके इशारों पर ..? सामान्य ज्ञान की किताबों में पन्ने कम पड़ जाते है। पाठ्यक्रम के पृष्ठ सिकुड़ जाते है। प्रतियोगी परीक्षकों के हृदय पर हल चल जाते हैं। वामपंथी इतिहासकारों ने नेहरूवाद का कहा मान कर, जो कुछ भी उल्टा-सीधा लिखा की उसे ज्ञान समझ कर पढ़ाने वाले ये चाटुकारों को क्या कहें...!

यह सब कैसे और किस उद्देश्य से किया गया ये अभी तक हम ठीक से समझ नहीं पाए हैं और ना हम समझने का प्रयास कर रहे हैं।

एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिन्दू योद्धाओं को इतिहास से बाहर कर सिर्फ मुगलों को महान बतलाने वाला नकली इतिहास पढ़ाया जाता रहा है। महाराणा प्रताप के स्थान पर उन जैसे महान भारतीय राजाओं पर अत्याचार करने वाले अकबर को महान होना लिख दिया गया है। अब यदि इतिहास में हिन्दू योद्धाओं को सम्मिलित करने का प्रयास किया जाता है तो विपक्ष शिक्षा के भगवा करण करने का आरोप लगाता है ! विपक्ष में कौन कौन हैं, ये तो आप समझ ही गये होंगे।
और अब जरूरी हो गया हैं सम्राट विक्रमादित्य, चन्द्रगुप्त मौर्य, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप, सम्राट अशोक, महाराजा सूरजमल, शिवाजी राजे, गुरू गोविंद सिंह, महारानी लक्ष्मीबाई, राव तुलाराम, शहीद भगतसिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, आदि-आदि भारत के महान शासक, योद्धाओं, वीरो, वीरांगनाओं, शहीदों व आज़ादी की लड़ाई के दीवानों आदि-आदि के बारे में अपनी भावी पीढ़ी को बताने, सुनाने और पढ़ाने की ......

ब्राम्हण हिन्दुत्व का प्राण
क्षत्रिय  हिन्दुत्व  का  बल
वैश्य  हिन्दुत्व  का  वैभव
शूद्र हिन्दुत्व का अभिमान
जो हैं भारतीयता की पहचान

इन गुमनाम महान राजाओं, सम्राटों, योद्धाओं, वीरो, वीरांगनाओ, अत्याचारों के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद करने वालो, शहीदों आदि के बारे में पढ़ो और सुनो और गर्व से कहो कि हम भारतीय हैं। 
शत-शत नमन करूँ मैं आप सभी महानुभवों को.... 💐💐💐💐
🙏 🙏
* जय माँ भवानी *
★  जय हिन्द  ★
🇮🇳जय हिन्द की सेना🇮🇳
🙏🙏
#VijetaMalikBJP

Popular posts from this blog

वक्त आने पर बता देंगे तुझे ऐं आसमां

वीरांगना झलकारी बाई

मेजर शैतान सिंह भाटी जी