कल्याण सिंह जी

कल्याण सिंह जी
~~~~~~~~~
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी का शनिवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी समेत भारतीय जनता पार्टी और दूसरे दलों के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। कल्याण सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।

कल्याण सिंह ने प्रखर हिन्दूवादी नेता के तौर पर उस समय अपनी राजनीति की शुरुआत की थी, जब उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व था।

कल्याण सिंह जी ( 5 जनवरी 1932) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे। इससे पहले वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। वो दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे। विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस होने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी थे। उत्तर प्रदेश के लोग कल्याण सिंह जी को प्यार से बाबूजी पुकारते थे और उन्हें 26 अगस्त 2014 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्हें प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में जाना जाता है। उनका निधन 21 अगस्त 2021 को लखनऊ पीजीआई लखनऊ मे हुआ।

जीवन विवरण
~~~~~~~~
कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के मढ़ौली गांव में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम रामवती है। कल्याण सिंह जी के एक पुत्र एक पुत्री है। कल्य़ाण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया भारतीय जनता पार्टी के एटा से सांसद हैं। कल्याण सिंह जी दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह राजस्थान के राज्यपाल थे औऱ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का चार्ज भी उन्हीं के पास था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय में उनका कार्यकाल रहा। केंद्र की सिफारिशों के बावजूद भी उन्होंने राममंदिर कार सेवकों पर गोली चलवाने से इन्कार कर दिया था। कल्याण सिंह जी जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये 6 दिसम्बर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। कल्याण सिंह जी सितम्बर 1997 से नवम्बर 1999 तक पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। कल्याण सिंह जी ने चार सितम्बर 2014 को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें जनवरी 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

कल्याण सिंह जी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। साल 2014 में बीजेपी को लोकसभा की 80 में से 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

कल्याण सिंह को साल 2014 में ही राजस्थान का राज्यपाल बना दिया गया था।

उनके बेटे और पोते को भी बीजेपी ने सम्मानजनक जगह दी। कल्याण सिंह जी के बेटे राजवीर सिंह सांसद हैं, तो राजवीर के बेटे संदीप सिंह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री हैं।

एक लम्बी बीमारी के बाद कल्याण सिंह जी ने 21अगस्त 2021 को पी.जी.आई. लखनऊ मे आखिरी सांस ली।

शत-शत नमन करूँ मैं आपको ...💐💐💐💐
🙏🙏
VijetaMalikBJP

Popular posts from this blog

वक्त आने पर बता देंगे तुझे ऐं आसमां

वीरांगना झलकारी बाई

मेजर शैतान सिंह भाटी जी