Posts

Showing posts from April, 2026

संघ संस्थापक डा० केशवराव हेडगेवार जी

Image
संघ संस्थापक डा० हेडगेवार जी ~~~~~~~~~~~~~~~~ 1 अप्रैल/जन्म-दिवस अंग्रेजी सन अनुसार 1 अप्रैल 1889 विक्रम संवत के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा जो इस वर्ष 19 मार्च को थी। विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आज कौन नहीं जानता ? भारत के कोने-कोने में इसकी शाखाएँ हैं। विश्व में जिस देश में भी हिन्दू रहते हैं, वहाँ किसी ना किसी रूप में संघ का काम है। संघ के निर्माता डा० केशवराव हेडगेवार जी का जन्म अंग्रेजी सन के अनुसार एक अप्रेल, 1889 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, वि. सम्वत् 1946) को नागपुर में हुआ था। इनके पिता श्री बलिराम हेडगेवार तथा माता श्रीमती रेवतीवाई थीं। केशव जी जन्मजात देशभक्त थे। बचपन से ही उन्हें नगर में घूमते  हुए अंग्रेज सैनिक, सीताबर्डी के किले पर फहराता अंग्रेजों का झण्डा यूनियन जैक तथा विद्यालय में गाया जाने वाला गीत ‘गाॅड सेव दि किंग’ बहुत बुरा लगता था। उन्होंने एक बार सुरंग खोदकर उस झंडे को उतारने की योजना भी बनाई; पर बालपन की यह योजना सफल नहीं हो पाई।  वे सोचते थे कि इतने बड़े देश पर पहले मुगलों ने और फिर सात समुन्दर पार से आये अंग्र...

गुरु तेग़ बहादुर सिंह जी

Image
गुरु तेग़ बहादुर सिंह जी ~~~~~~~~~~~~~ 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 💐💐💐💐💐💐💐 तुम भूल ना जाओ उनको, इसलिए लिखी ये कहानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुर्बानी... 💐💐💐💐💐💐💐 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏  हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के लिए सिख स्कालर राजिंदर सिंह कहते हैं कि गुरु तेग बहादुर जी ने गुरु गद्दी, गुरु हरिकृष्ण साहिब से ली जो उस समय दिल्ली में हैजा जैसी बीमारी के बीच जान गंवा रहे लोगों की सेवा करते हुए ज्योति जोत समा गए। अब एक बार फिर वैसे ही हालात हैं। जो संस्थाएं श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाशोत्सव मना रही हैं उनके कंधों पर यह जिम्मेदारी है कि वह मानवता की सेवा करके गुरु के संदेश को दुनिया तक पहुंचाएं।  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्विटर पर भी नागरिकों को लिखा था “अपने 400 वें प्रकाश पूरब के विशेष अवसर पर, मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करता हूं। उनके साहस और दलितों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए उन्हें विश्व स्तर पर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को श...