वीर बाल दिवस
वीर बाल दिवस ~~~~~~~~ 26 दिसम्बर घोषित किया गया है। सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह जी के दोनो छोटे साहबजादे फतह सिंह और जोरावर सिंह और गुरुजी की माता गुजरी देवी जी की शहादत दिवस को ही अब "वीर बाल दिवस" के रूप में मनाया जायेगा। यही हम सबकी उनकी शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी...... जोरावर जोर से बोला फतेह सिंह शेर सा बोला रखो ईंटे भरो गारे चुनों दीवार हत्यारें निकलती सांस बोलेगी हमारी लाश बोलेगी यही दीवार बोलेगी हजारो बार बोलेगी हमारे देश की जय हो हमारे धर्म की जय हो गुरुग्रंथ की जय हो पितादशमेश की जय हो। साहिब श्री गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे फतेहसिंह जी व जोरावरसिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि कोटि प्रणाम! साहिबजादो के बलिदान का दिवस : वीर बाल दिवस ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 20 से 27 दिसम्बर का वह सप्ताह, जब गुरुगोविंद सिंह के परिवार ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पित किया ...... "चार साहिबज़ादे " शब्द का प्रयोग सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ...